आम हड़ताल की सफलता को लेकर किसान मजदूर संगठन की बैठक

आम हड़ताल की सफलता को लेकर किसान मजदूर संगठन की बैठक
महुआ। रेणु सिंह
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन एवं ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) की बैठक पार्टी कार्यालय स्थित फूदेनी चौक पर संगठन के विश्वनाथ साहू के अध्यक्षता एवं ललित कुमार घोष के संचालन में की गई जिसमें आगामी 12 फरवरी 2026 को 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के बुलावे राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल करने पर विचार विमर्श किया गया मालूम हो कि केंद्र सरकार 29 श्रम कानूनो को समाप्त कर श्रमिक मजदूर विरोधी चार श्रम कोड लाई है जिसमें आम मजदूर किसान की समस्याएं विकट हो सकती है साथ ही अमेरिका के दबाव में आकर केंद्र सरकार अमेरकी उत्पादन केआयात हेतु खुली छूट देने पर आमादा है जिसे देश का किसान एवं मजदूर का हालत भी दयनीय हो सकता है अतः आम हड़ताल के माध्यम से निम्न मांगे की जाती है हड़ताल की प्रमुख मांगे निम्नप्रकार है 1 चरम बेरोजगारी महंगाई रोको सभी बेरोजगारों को रोजगार दो 2 निजीकरण ठेका कारण आउट सोर्सेस बंद करें 3 सस्टेनेबल हार्नेंसिंग एवं एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (शांति)में निजी और विदेशी कंपनियों को प्रवेश की अनुमति नहीं चलेगा 4 बीमा क्षेत्र में हंड्रेड परसेंट100% एफडीआई ( FDI) रोको 5 एनपीएस – यूपीएस नहीं ओपी एस पुन: बहाल करो 6 मनरेगा की जगह बीवी जी राम जी के मसौदे को लागू करना बंद करें 7 मिड डे मिल कर्मी आशा आंगनबाड़ी सफाई कर्मी स्वास्थ्य कमी अनुबंध कर्मी को न्यूनतम मजदूरी ₹26000 प्रतिमा लागू करें तथा सभी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो और नियमित करो 7 बीज-विधयक 2025 रद्द करो बिजली (संशोधन ) विधयक 2025 रद्द करो 8 गीग वर्कर्स तथा प्लेटफॉर्म्स वर्कर्स को मजदूर कर्मचारी का दर्जा दो! उक्त बैठक में अनिल कुमार राय भूषण कुमार राय मोहम्मद जाबिर अली विश्वनाथ साहू अरुण राय इंद्रदेव राय मोहम्मद मुमताज बिट्टू कुमार रंजन कुमार शशि भूषण कुमार दिनेश राय इत्यादि नेताओं ने जनहित किसान हित एवं मजदूर की हित में हड़ताल को सफल बनाने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!