मुंबई के टॉप 10 सामाजिक संस्थानों में शामिल हुए इरफान जामियावाला

मुंबई के टॉप 10 सामाजिक संस्थानों में शामिल हुए इरफान जामियावाला
मुंबई में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में डॉ. अब्दुल रज़ाक अंसारी ट्रस्ट, बिहार के प्रतिनिधि व प्रख्यात समाजसेवी इरफान जामियावाला को मुंबई के 10 सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्थानों में शामिल करते हुए सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र सरकार के जॉइंट सेक्रेटरी विजय थोराट और इंडियन ऑयल के जीएम के.डी. यादव के हाथों प्रदान किया गया।
इरफान पिछले 20 वर्षों से शिक्षा, जागरूकता, जरूरतमंदों की मदद और फिल्म इंडस्ट्री के माध्यम से सामाजिक संदेश फैलाने का कार्य कर रहे हैं। अतिथियों ने उनकी सेवा भावना और समर्पण की सराहना की। यह सम्मान उनके ट्रस्ट और पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!