मनाई गयी महान समाज सुधारक स्व बृजनंदन प्र० सिन्हा की पुण्यतिथि

मनाई गयी महान समाज सुधारक स्व बृजनंदन प्र० सिन्हा की पुण्यतिथि

पटना नगर स्थित देवदूत सिक्योरिटी कार्यालय में महानगर हित कारिणी सभा द्वारा समाज सुधारक और त्याग के साक्षात प्रतिमूर्ति स्व० श्रदेय बृजनंदन प्र० सिन्हा (गुरु जी) की पुण्यतिथि मनाई गई।मंच संचालन गुरु दयाल सिंह जी पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बीरेन्द्र शुक्ल ने किया। समारोह के मुख्यवक्ता प्रो०योगेंद्र प्र० सिन्हा जी (पूर्व महामंत्री
मगध विश्व विद्यालय ने स्व सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा की उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक है।धन्यवाद ज्ञापन श्रीमृत्युंजय कुमार सिंह (संस्थापक सदस्य महानगर हितकारिणी सभा)ने किया।पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रो० सुशील कुमार (पूर्व प्राचार्य रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरींग कॉलेज (बेगूसराय), घनश्याम प्र०, राहुल कुमार सिंह, मगही जी, चंद्रभूषन प्रसाद,चंचला शर्मा, ई० नन्हे बाबू, कमलेश प्रसाद,सत्येन्द्र कुमार सिंह, सुशील पांडे सहित दर्जनों लोगों ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।मौके पर ओमप्रकाश कुमार सहित सैकड़ो लोगों ने श्रद्धांजलि दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!