उर्दू सेल मुजफ्फरपुर की समीक्षा बैठक

उर्दू सेल मुजफ्फरपुर की समीक्षा बैठक

मुजफ्फरपुर, 9 जनवरी 2026: उर्दू सेल मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित 29 जनवरी 2026 के प्रोग्राम की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर में स्थित उर्दू भाषा सेल मुजफ्फरपुर के हाल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री ओवैसुर रहमान, प्रभारी उर्दू भाषा सेल मुजफ्फरपुर ने की।

बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रोग्राम की कामियाबी पर श्री ओवैसुर रहमान को ढेर सारी दिली मुबारकबाद दीं। श्री रहमान ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आगामी होने वाले प्रोग्राम को इस से बेहतर किया जाएगा और कहीं किसी भी तरह की जो कमी रह गई है तो उसे भी अच्छे ढंग से किया जाएगा।

मोहम्मद रफी और प्रोफेसर अमानुल्लाह ने कहा कि श्री रहमान साहब उर्दू से काफ़ी मुहब्बत रखते हैं। उन्होंने कहा कि बाकी सरकारी कार्यालयों में उर्दू नेम प्लेट भी लगाने का प्रयास करें। प्रोफेसर शब्बीर अहमद ने कहा कि उर्दू की आबयारी अपने घर बच्चों से करें और उस विधालय में नाम नहीं लिखवाएं जहां उर्दू की पढ़ाई नहीं होती।

बैठक में समाजी और सियासी लीडर शब्बीर अहमद अंसारी, बिहार राज्य गीत के रचयिता एम आर चिश्ती, प्रोफेसर गोपाल पलक, अमीर हैदर, डाक्टर अबुल कलाम, मोहम्मद नूह, शकील अहमद, उर्दू हिन्दी पत्रकार एवं उर्दू कवि एजाज अहमद आदिल शाहपुरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!