बाल विवाह से मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

बाल विवाह से मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

भगवानपुर के शाहमियाँ रोहुआ पंचायत में बाल विवाह से मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत गहन जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया आसिफ जावेद उर्फ़ निराले ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया। अभियान में स्थानीय ग्रामीणों खासकर युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस दौरान स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक डॉक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह से मुक्ति की दिशा में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। युवा वर्ग ही समाज के भविष्य के निर्माता होते हैं और उनकी जागरूकता और सक्रियता से ही इस अभिशाप को समाप्त किया जा सकता है।

मुखिया निराले ने इस मुहिम की प्रशंसा की और सबों के सामूहिक प्रयास से अपने पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधिक सेवक चंद्रशेखर कुमार, वार्ड सदस्य भाग्य नारायण राम, प्रमिला देवी और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!