सोशल मीडिया पर लालगंज थानाध्यक्ष से संबंधित वायरल वीडियो का खंडन

सोशल मीडिया पर लालगंज थानाध्यक्ष से संबंधित वायरल वीडियो का खंडन

लालगंज में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिनांक 08-02-2026 की रात्री को लालगंज थानाध्यक्ष द्वारा एक होटल संचालक एवं उसके स्टाफ के साथ मारपीट किए जाने का भ्रामक दावा किया जा रहा है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) लालगंज को कॉल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक होटल पर दो पक्षों के बीच मारपीट एवं गोलीबारी की घटना हो रही है। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष लालगंज घटनास्थल पर पहुंचे, जहां यह पाया कि विवाद में संलिप्त एक पक्ष पहले ही वहां से जा चुका था।

जांच के क्रम में यह भी सामने आया है कि कुछ सोशल मीडिया चैनलों द्वारा होटल में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पुलिस के साथ हुए विवाद के रूप में भ्रामक ढंग से प्रसारित किया जा रहा है। घटनास्थल पर होटल संचालक द्वारा पुलिस के कथित रूप से देर से पहुंचने को लेकर थानाध्यक्ष से बहस एवं धक्का मुक्की हुई थी, प्रारंभिक रूप से यह तथ्य सामने आ रहा है कि थानाध्यक्ष द्वारा होटल संचालक के साथ मारपीट नहीं की गई है।

यह भी स्पष्ट किया जाता है कि होटल संचालक द्वारा थाना में जो आवेदन दिया गया है, वह होटल में आपस में लड़ाई-झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के विरुद्ध है। उक्त आवेदन में कहीं भी पुलिस अथवा किसी पुलिस पदाधिकारी पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है।

पुलिस अधीक्षक महोदय, वैशाली द्वारा पूरे मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लालगंज से कराई जा रही है। विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!