पुलिस अधीक्षक ने किया लक्ष्याभ्यास का निरीक्षण
हाजीपुर, वैशाली: पुलिस अधीक्षक महोदय, वैशाली श्री विक्रम सिहाग ने आज पुलिस केंद्र, हाजीपुर में चल रहे सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस केंद्र में बने फायरिंग रेंज पर आयोजित लक्ष्याभ्यास का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने प्रशिक्षु सिपाहियों को सटीक फायरिंग करने, हथियारों के सुरक्षित उपयोग तथा फायरिंग बट डिसिप्लिन के महत्व के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों को अपने प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से लेने और भविष्य में एक अच्छे पुलिस अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया।
