दिवंगत सरपंच धर्मशिला देवी जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। सहदेइ बुजुर्ग (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाध्याप भगवान प्रसाद साहू जी की अर्द्धांगिनी दिवंगत सरपंच धर्मशिला देवी जी की श्रद्धांजलि समारोह में गण्यमान लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्ण आर्य समाज विधि विधान से श्राद्ध यज्ञ सम्पन्न हुए।हवन ,भंडारा एवं शांति भोज का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कबीर मत के संतों ने कहा यह संसार क्षणभंगुर है ,जो यहां आया है उसे एक न एक दिन जाना ही पड़ेगा।हम इस दुख की घड़ी में दिवंगत आत्मा को सद्गति मिले ,यही सदगुरु से प्रार्थना करते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निदेशक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह, डॉक्टर बी एन शर्मा, अनिल कुमार सिंह ,दिनेश कुमार सिंह, डॉक्टर उमाशंकर निराला, प्रो यादव वीणा भारती, कपिलेश्वर शाह ,गोपाल शाह ,अरविंद कुमार, अभिमन्यु कुमार, विनोद प्रसाद , मुनीन्द्र कुमार,राजेश कुमार, शेखर जी,पवन जी, शिक्षक अमरेंद्र कुमार प्रभाकर , सहायक डाक विभाग शैलेंद्र कुमार, अरुण कुमार,सुशील ,मानस,कविराज सहित हजारों व्यक्ति उपस्थित थे।

