बाल विवाह के खिलाफ संकल्प सभा का आयोजन
हाजीपुर, वैशाली: बाल विवाह से मुक्ति को चलाए जा रहे 100 दिवसीय राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत किड्स गार्डेन पब्लिक स्कूल में एक संकल्प सभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान और जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को सम्मान स्वरुप प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पटेढ़ी बेलसर नीतीश कुमार और शिक्षक धीरज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार और मुकेश कुमार ने किया। इस दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के निदेशक और संस्थान के सचिव डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत में शादी के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह करना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के अवसरों को भी नष्ट कर देता है।
कार्यक्रम में सभी ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जंग में सभी को एक मंच पर आने की आवश्यकता पर बल दिया गया, साथ ही सामूहिक प्रयास से इस कुप्रथा को समाप्त करने का आह्वान किया गया। इस अवसर परक बच्चों ने बाल विवाह से मुक्ति का संकल्प और बाल विवाह नहीं करने का शपथ भी लिया।


