𝗧𝗔𝗛𝗔𝗟𝗞𝗔 𝗡𝗘𝗪𝗦 𝗕𝗜𝗛𝗔𝗥
ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के 27 वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधी सांस्कृतिक समां
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार
महुआ (वैशाली): ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के 27 वें वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन महाराणा प्रताप खेल मैदान में किया गया। समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जन जाति मंत्री लखेंद्र रौशन, जय प्रकाश नारायण विश्व विद्यालय, छपरा के कुलपति डॉ परमेंद्र कुमार वाजपेई, डॉ मोहन सिंह, रविशंकर जी, डॉ ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर किया।
संस्थान के निदेशक अजीत कुमार आर्य ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अतिथियों को विद्यालय की स्मृति चिन्ह, बुके, शॉल देकर स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लखेंद्र रौशन ने सनातन संस्कृति पर आधारित ज्ञान ज्योति गुरुकुलम की प्रशंसा करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विद्यालय की छात्र छात्राएं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की ऐसी समा बांधी कि देखने वाले अचंभित रह गए। बच्चों ने झिझिया, समा चकेवा, जट जटीन, कजरी की शानदार प्रस्तुति दी। प्राकृतिक खेती की ओर लौटने की प्रेरणा भरी एकांकी का मंचन किया गया।
इस अवसर पर लालगंज के भाजपा विधायक संजय सिंह, पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह, डॉ अजीत कुमार, समाज सेवी किशलय किशोर, मानाधिकार टुडे के संपादक डॉ शशि भूषण सिंह, समाजवादी नेता विज्ञान स्वरूप सिंह, महुआ नगर परिषद उप सभापति रोमी यादव, डॉ एम के सिंह सहित हजारों की संख्या में अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे। समारोह की मंच संचालन अभय कुमार आर्य एवं विद्यालय की छात्राओं ने की।
