बिहार के पूर्व मंत्री शिवचन्द राम ने दिया संत रविदास की जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता

𝗧𝗔𝗛𝗔𝗟𝗞𝗔 𝗡𝗘𝗪𝗦

पूर्व मंत्री शिवचन्द राम ने दिया संत रविदास की जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता

रिपोर्ट: सुधीर मालाकार

महुआ (वैशाली): रविदास चेतना मंच बिहार प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवचन्द राम ने अपने महुआ स्थित आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए पटना के मिलर मैदान में 22 फरवरी को आयोजित संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती में शामिल होने का न्योता दिया।

उन्होंने कहा कि संत रविदास के अनुयायियों से उनके बताए तीन मूल मंत्रों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर 1 फरवरी को पूरे बिहार भर में संत शिरोमणि संत रविदास की 639 वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनायी गई।

रविदास चेतना मंच के तत्वाधान में 22 फरवरी को पटना स्थित मिलन मैदान में राज्य स्तरीय संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती समारोह धूम धाम से मनाई जाएगी, जिसमें लाखों की संख्या में सभी जाति धर्म के लोग इस समारोह में भाग लेंगे।

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास किसी जाति धर्म के लिए नहीं, मानवता के लिए इस धरती पर आए थे। उन्होंने जो इंसानियत का मूल मंत्र दिया, उसके बल पर शिक्षा के विकास पर जोर दिया और सत्य मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर राजद महुआ प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी, मो खुर्शीद सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!