पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं

𝐓𝐀𝐇𝐀𝐋𝐊𝐀 𝐍𝐄𝐖𝐒

पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं

पातेपुर, वैशाली: पुलिस अधीक्षक महोदय वैशाली श्री विक्रम सिहाग द्वारा आज पातेपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए तथा उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा।

जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी तनाव एवं अन्य स्थानीय स्तर की जनसमस्याओं से संबंधित मामलों की क्रमवार सुनवाई की गई। महोदय द्वारा पातेपुर थाना क्षेत्र के कुल 35 व्यक्तियों के शिकायतों व सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!