शशि भूषण को साउथ एशिया हीरो अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया
हाजीपुर: लोकतंत्र की प्रथम धरती के पुत्र शशि भूषण को सार्क देशों के बीच मानवाधिकार पत्रकारिता संवाहक के रूप में अहिंसा एवं शांति के संदेश में उनके योगदान के लिए साउथ एशिया हीरो अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।
हाजीपुर टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में उनका अभिनंदन किया गया, जहां स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सुष्मिता वर्मा और इंचार्ज एजुकेशन रूबी कुमारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
शशि भूषण ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, यह सम्मान उन तमाम भारतवासियों का है जिन्होंने भारत के वैशाली को लोकतंत्र की प्रथम धरती बनाया है। उन्होंने कहा कि उनका मिशन है दुनिया के 160 देशों में वैशाली और भारत की संस्कृति और मातृभाषाओं का संवर्धन करना और पत्रकारिता द्वारा अहिंसा एवं शांति कायम रखना।
