महुआ फैशन संस्थान का आज होगा शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं।
शराफ़त खान।
महुआ (वैशाली)। महुआ के देसरी रोड स्थित महुआ फैशन संस्थान का शुभारंभ आज 16 फरवरी को 11 बजे दिन में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर संस्थान परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संस्थान के संचालक इंजीनियर नौशाद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्थान महुआ क्षेत्र के लिए बिल्कुल नई तरह की सेवाएं लेकर आ रहा है, जहां ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में साड़ी, सूट, लहंगा सहित विभिन्न परिधानों के नवीनतम और आकर्षक डिज़ाइन उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि ईद, होली तथा शादी-विवाह जैसे खास अवसरों के लिए विशेष कलेक्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और ट्रेंडिंग फैशन का लाभ मिल सकेगा।
संस्थान के संचालक ने क्षेत्रवासियों से उद्घाटन समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संस्थान का शुभारंभ कराएं और नई सुविधाओं का लाभ उठाएं।

