महुआ फैशन का हुआ शुभ उद्घाटन ।

महुआ फैशन का हुआ शुभ उद्घाटन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली)नगर क्षेत्र के देसरी जाने वाली सड़क में रेडीमेड कपड़ों की फैशनेबुल संस्थान का उद्घाटन हुआ।यह संस्थान “महुआ फैशन” के नाम से जाना जाता है। संस्थान का उद्घाटन महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती, राजद जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी,राजद प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी एवं समाजसेवी मो सदरे आलम ने की ।इस अवसर पर क्षेत्र के जाने माने राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, विद्यार्थी की उपस्थिति रही।संस्थान के संचालक इंजीनियर नौशाद आलम ने बताया कि यह संस्थान महुआ नगर में ग्राहकों के लिए बहुत ही नई आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां पर आने वाले सभी ग्राहक अपनी इच्छा के अनुसार खरीदारी कर सकेंगे । शादी ब्याह के मौके पर एक से बढ़कर एक कपड़ों की खरीदारी करने का यह आधुनिक संस्थान है। यहां पर विशेष रूप से साड़ी सूट, लहंगा एवं आधुनिक डिजाइन के नए-नए परिधान भी उपलब्ध हैं ।आने वाले होली एवं ईद के अवसर पर भी त्योहार के अनुरूप भी नए फैशन के कपड़े यहां पर उपलब्ध हैं। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्राहकों को खरीदारी करते देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!