8 एवं 9 मार्च को आयोजित होने वाले महनार महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर।
महनार वैशाली। आगामी 8 एवं 9 मार्च को आयोजित होने वाले महनार महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर है।तैयारी को लेकर एसडीओ नीरज सिन्हा ने अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों एवं महोत्सव से जुड़े लोगों के साथ दो बार बैठक कर चुके हैं अभी और बैठक होनी है उसके बाद दायित्व सौंपीं जायेगी यह दो दिवसीय महनार महोत्सव इस बार और शानदार होगा चुकी नामवर व ख्याति प्राप्त कलाकरों, फनकारों की तलाश जारी है यह दो दिवसीय महनार महोत्सव का आयोजन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महनार के परिसर में होना है स्थल का एसडीओ नीरज सिन्हा और एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने निरीक्षण कर वस्तु स्थिति से रुबरु हुए इस बार मंच दुसरी तरफ बनाया जायेगा ताकि दर्शकों और कलाकारों की किसी भी तरह की परेशानीयो का सामना करना न पड़े । कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों की प्रस्तुति, कलाकारों का आवासन, पार्किंग आदि पर लोगों से बातचीत की गई। एसडीओ, एसडीओपी और आयोजन समिति के सदस्यों ने लोगों से महनार महोत्सव को सफल बनाने की अपील करते हुए सहयोग करने की अपील की। इस दौरान महोत्सव को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियां जारी है और महोत्सव को और बेहतर से बेहतर मनमोहक बनाने को लेकर अधिकारियों महोत्सव प्रेमियों से विस्तार से चर्चा की जा रही। महनार महोत्सव की तैयारी भी पूरे जोर शोर के साथ चल रही है। महोत्सव के लिए स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के लिए अनुमंडल के तीनों प्रखंडों में चयन के प्रक्रिया भी चल रही है। इस दो दिवसीय महनार महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों फनकारों, स्कूली बच्चों की प्रस्तुति और लोक कलाकारों के माध्यम से क्षेत्र की संस्कृति का प्रदर्शन किया जायेगा ये महनार महोत्सव कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार पटना और जिला प्रशासन वैशाली के संयुक्त तत्वाधान होने जा रहा है यह महोत्सव आमतौर पर स्थानीय प्रशासन की देखरेख में कला , संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होता है।
