ऊंचे लक्ष्य की प्राप्ति के संकल्प के साथ विदा हुए साइंस कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर ग्राम स्थित साइंस चिल्ड्रेन एकेडमी एंड साइंस कोचिंग सेंटर के मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने पाठ्यक्रम पूरा कर अपने संस्थान से विदा हुए।मन में अपने शिक्षको एवं सहपाठियों से बिछुरने का ग़म तो उच्चतर अंक प्राप्त करने की संकल्प के साथ भारी मन के साथ विदा हुए।विदाई समारोह में जाने माने डॉक्टर कंत लाल ठाकुर ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ऊंच अंकों से सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। संस्थान के संचालन शिक्षक अजंत कुमार ने अपने विद्यार्थियों को हृदय से आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो ,ऐसी आशा करते हैं। शिक्षक विकास ठाकुर के अलावे संगम , प्रियंका ,गोलू, आयुष ,मुस्कान , अंजली, खुश्बू,सन्नी , अंबुज , अनीश, चन्दन के सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे। कोचिंग का अगला बैच 18 फरवरी से दशमी , ग्यारवीं एवं बारहवीं का संचालित होगा ,इसकी जानकारी संस्थान के निदेशक ने दी।
