रविदास जयंती समारोह तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री ने की बैठक
महुआ। रेणु सिंह
आगामी 22 फरवरी को पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान में संत रविदास जयंती समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस तैयारी को लेकर सोमवार को यहां पुराना बाजार किसी अपने आवास पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कमेटी से सदस्यों के साथ बैठक किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों के अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी।
यहां पर बैठक में सदस्यों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा कि संतो के संत महासंत रविदास की 649वां जयंती समारोह रविदास चेतना मंच की ओर से मनाया जाएगा। जिसमें राज्य के कोने-कोने से लोग जुटेगे। उन्होंने कहा कि महुआ से काफी से काफी संख्या में लोग पहुंचे। इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। इस बैठक में अनिल गुप्ता, बड़े लाल यादव, सुरेश कुमार, अशर्फी दास सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
