जहांगीरपुर सलखन्नी में बच्चा चोर के अफवाह में एक युवक की ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई ।

जहांगीरपुर सलखन्नी में बच्चा चोर के अफवाह में एक युवक की ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत भवन के पास एक संदिग्ध युवक को बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी, जिससे वह अधमरा हो गया । बताते चले की बुधवार की सुबह जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत भवन के पास के निवासी पंकज ठाकुर के 6 वर्षीय पुत्र जो सुबह से गायब था ।जब परिजनों ने इसकी खोजबीन की तब वह पास के चौड़ में सरसों के खेत में बेहोश अवस्था में पाया गया । उसी के पास ही थोड़ी दूर पर एक अनजान युवक सरसों खेत में बैठा पाया गया, जिसे ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया ।इतनी पिटाई की कि वह अधमरा हो गया । घटना की खबर मिलते हैं महुआ थाना अध्यक्ष ,अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचकर उक्त युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर महुआ अनुमंडल अस्पताल में लाया ,जहां उसकी चिकित्सीय जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया ।जहां उसकी इलाज चल रही है,लेकिन समाचार लिखे जाने तक होश में नहीं आया था।अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त युवक को अफवाह में बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों द्वारा पिटाई की गई तथा पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लिया है, जिसकी हर पहलू पर जांच की जा रही है और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक चेहरा कला के जीवन राम का पुत्र रविंद्र राम बताया जाता है ।चेहरा कला के लोगों ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां जहांगीरपुर सलखन्नी गया हुआ था और लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर बुरी तरह से पिटाई कर दी ,जबकि स्थानीय ग्रामीण ने पता लगाया तो जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के किसी भी गांव में उसकी किसी प्रकार के रिश्तेदार नहीं हैं । मामले की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि वह युवक दोषी था या निर्दोष था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!