परसौनिया में मीना शर्मा के नेतृत्व में 31 जोड़े वर वधु का 8 मार्च को आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन

परसौनिया में मीना शर्मा के नेतृत्व में 31 जोड़े वर वधु का 8 मार्च को आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली ) समस्तीपुर जिले की मोरवा प्रखंड अंतर्गत हुसैनीपुर गांव में ओमप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में 63 जोड़े का विवाह की खबर अभी तक लोगों को सर चढ़कर बोल रही है,तो दूसरी तरफ वैशाली जिले के परसौनिया में मीना शर्मा के नेतृत्व में 31 जोड़े वर वधु की विवाह की तिथि निश्चित हो गई ।यह विवाह कल्याणेश्वर महादेव मंदिर‌,परसौनिया गुदरी परिसर में 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किए जाएंगे।‌ 31 जोड़े वर वधु का आदर्श सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों के लिए डा.अजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने विचार-विमर्श किया गया। आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन परसौनिया गुदरी परिसर में किया जाएगा। बैठक में अपना विचार रखते हुए कुण्डेश्वर फाउंडेशन के संस्थापिका मीना शर्मा ने कहा कि 31 जोड़े वर वधु का आदर्श सामूहिक विवाह आयोजन किया जाएगा। दोपहर में महिला दिवस समारोह एवं अतिथि सम्मान समारोह, संध्या 05 बजे से जयमाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, संध्या 8 बजे से वैदिक विधि विधान द्वारा आदर्श सामुहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। जिसमें सभी के सहयोग से 31‌ जोड़ो को ‌ लहंगा-शेरवानी, श्रृंगार के समान, बिछावन, बर्तन सेट ,बक्सा सहित अन्य सामग्री दिया जायेगा। डा.प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि विवाह समारोह के दौरान मेंहदी, हल्दी एवं महिला संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होंगे एवं दोनों परिवार को 25-25 सदस्यों के लिये भोजन के कूपन दिये जायेंगे। विवाह समारोह में शामिल सभी जोडों को उपहार प्रदान किये जायेंगे। विवाह समारोह में कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड के साथ अन्य सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है ।दस्तावेजों का विवरण फार्म पर दिया गया है। फार्म के साथ वर-वधु के 4 रंगीन फोटो भी संलग्न करना जरूरी है। डा.विश्वनाथ सिंह ने कहा कि समिति का गरीब बेटियों का विवाह करने का जो संकल्प हैं, उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। आयोजन को पूरा पारिवारिक माहौल देगें ताकि उन्हें लगे कि विवाह हमारे परिवार में ही हो रहा हैं। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह स्थल पर एक मार्च से सफाई अभियान चलाया जायेगा। बैठक में समाजसेवी अजय कुशवाहा ने कहा कि सामूहिक कन्या विवाह समारोह एक बडा आयोजन है और कन्यादान से बढकर कोई दान नहीं होता है। हम सब मिलकर इस आयोजन को भव्य रूप से पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विवाह समारोह को इस तरह से करना है कि आयोजन से जुडा हर व्यक्ति अपने घर का विवाह समारोह समझे और हर तरह से सहयोग प्रदान करें, क्योंकि कन्या विवाह से कोई और बड़ा पुण्य नहीं होता है।राम नरेश शर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह में सभी के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन सफल होगा। जनसेवा का कार्य अविस्मरणीय रहता है।बैठक में मीना शर्मा ,डा. विश्वनाथ सिंह,डा.अजय कुमार, डा. प्रमोद कुशवाहा,अजय कुशवाहा,मोहन कुमार,सतीश कुमार, राम नरेश शर्मा,
शिवम शर्मा सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!