हरे कृष्णा हरे राम ,गौरी शंकर सीता राम महामंत्र से गुंजायमान है हरपुर बेलवा क्षेत्र

हरे कृष्णा हरे राम ,गौरी शंकर सीता राम महामंत्र से गुंजायमान है हरपुर बेलवा क्षेत्र

। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के हरपुर बेलवा हाट स्थित शिव मंदिर परिसर में स्थापित मारुति नंदन हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस एवं मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित हनुमान जी के वार्षिक पूजन कार्यक्रम के अवसर पर तीन दिवसीय भक्तिमय समारोह का आयोजन किया गया । प्रथम दिन ध्वजारोहण, पूजन एवं संध्या में सुंदरकांड के संगीतमय प्रस्तुति ,तत्पश्चात दूसरे दिन अखंड राम धुन, हरे कृष्णा हरे राम ,गौरी शंकर सीता राम महामंत्र के साथ अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ हुआ ।वहीं तीसरे दिवस अष्टाम यज्ञ की महापूर्णाहूति एवं महाभंडारा का आयोजन किया गया, रात्रि में समस्तीपुर जिले की लोकप्रिय मैथिली गायिका सुश्री पुतुल प्रिया मिश्रा एवं चंदन बिहारी की यूगलबंदी के साथ भक्तिमय विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया ।अष्टयाम यज्ञ में आचार्य प्रेमनाथ झा के वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूर्ण विधि विधान के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया । इसमें मुख्य यजमान पूर्व प्रधानाध्यापक श्री हरिशंकर सिंह एवं श्रीमती रत्ना सिन्हा थी । इस मौके पर अपने सक्रिय योगदान देने वालों में राम शंकर सिंह ,प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह ,सुबोध कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान ,आलोक सिंह, विनय कुमार सिंह, रणधीर कुमार विमलेंदु ,मनोज कुमार मनीष ,उमेश सिंह ,अमोल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!