संत बी एस पब्लिक स्कूल में मनी महान राष्ट्रभक्त वीर योद्धा शिवाजी महाराज की जयंती ।

संत बी एस पब्लिक स्कूल में मनी महान राष्ट्रभक्त वीर योद्धा शिवाजी महाराज की जयंती ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

सहदेई बुजुर्ग (वैशाली) हिंद स्वराज के संस्थापक योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन संत बी एस पब्लिक स्कूल के सभागार में की गई । समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निर्देशक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने की । इस अवसर पर सर्वप्रथम शिवाजी महाराज की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि त्याग, बलिदान, सत्य निष्ठा और राष्ट्र प्रेम की भावना आने वाली पीढ़ी के अंदर में भरने के लिए जयंती समारोह का आयोजन किया गया।वीर शिवाजी अदम्य साहस, शौर्य एवं वीरता के प्रति मूर्ति महान राष्ट्रभक्त थे।समारोह को संबोधित करते हुए लोगों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि की खोज 19 वीं सदी के महान सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले ने की थी तथा सर्वप्रथम उन्होंने ही सर्व प्रथम जयंती मनाने का शुभारंभ किया था । समारोह को संबोधित करने वालों में डॉ उमाशंकर निराला, डॉ बी एन शर्मा, भगवान प्रसाद साहू, आर एन सिंह ,अनिल कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, यादव वीणा भारती, कविता कुमारी, कंचन कुमारी, सुष्मिता झा ,सरिता कुमारी, पूनम सिंह,अंजू कुमारी,मंचन कुमारी, विपिन कुमार,सुरेश सिंह, साक्षी सिंह,सुरभि कुमारी सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!