महुआ के सभी केन्द्रों पर दोनों पालियों में 287 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

महुआ के सभी केन्द्रों पर दोनों पालियों में 287 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
महुआ। रेणु सिंह
मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को महुआ के सभी 21 केन्द्रों पर दोनों पालियों में 287 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। जिसमें प्रथम पाली में 145 तो दूसरी पाली में 142 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रखंड शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल आवंटित 18,877 परीक्षार्थियों में 18,590 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में 9,488 में 9,343 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में 9,389 में 9,247 परीक्षार्थी शामिल हुए। यहां किसी भी केंद्र से अभी तक एक भी परीक्षार्थी कदाचार में नहीं पकड़े गए हैं। परीक्षा की सफल संचालन को लेकर एसडीओ विवेक चंद्र पटेल, डीएसपी संजीव कुमार, पेट्रोलिंग दस्ते भ्रमणशील रहे।
परीक्षार्थियों के लिए जाम बन रहा आफत:
मैट्रिक परीक्षा को लेकर महुआ में काफी भीड़ भार हो रही है। जिसके कारण जाम एक बड़ी समस्या बन रही है। जाम में परीक्षार्थियों को फंस जाने के कारण उससे निकालना उन्हें मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा जाम महुआ गांधी चौक, गोला रोड, पातेपुर रोड, थाना चौक, पुराना बाजार, जवाहर चौक, और मंगरु चौक पर हो रहा है। जाम ऐसी हो जा रही है कि उसे निकालना लोगों को मुश्किल हो जा रहा है। जाम में एंबुलेंस भी फंसकर अपना इमरजेंसी सायरन बजाते रहता है लेकिन कोई फर्क जाम पर नहीं पड़ता। वही आमजन तो जाम में फंस जाने से कराहते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!