शिवलिंग स्थापन पर निकली क्लास शोभा यात्रा
ताजपुर / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) :- अति प्राचीन काली मंदिर भेरोखड़ा नगर परिषद क्षेत्र ताजपुर वार्ड संख्या चार नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग स्थापन पर कलश शोभा यात्रा कुमारी कन्याओं के द्वारा निकाली गई।इस अवसर पर हाथी घोड़ा गाजे बाजे के साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए 451 कन्याओं के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र भ्रमण कर काली पोखर वार्ड नंबर 15 से जल लेकर मंदिर परिसर में कन्याओं के द्वारा लाया गया।कलश पूजा अर्चना के बाद संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया।नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना वो प्राणप्रतिष्ठा विधिवत रूप से 20 फरवरी से 22 फरवरी तक संपन्न होगा।इस शिवलिंग की स्थापना में यजमान बसंत कुमार पांडे उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकमल पाण्डे,सुशील कुमार चौबे,नवल तिवारी,कन्हैया पांडे,यशवंत पांडे,अवधेश कुमार चौबे,गौरव तिवारी,देवेश चौबे,सुधांशु चौबे,अतुल कुमार चौबे,अभय कुमार चौबे,श्रेया मुस्कान,अनीशा मिश्रा,श्वेता चौबे,शांभवी कुमारी,नैंसी,प्रियंका चतुर्वेदी,प्रियंका त्रिपाठी,चंद्रावती,कामिनी चतुर्वेदी,जयशंकर तिवारी,चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी,वार्ड पार्षद सुरेश राय,सोनू राय,दिनेश साह,सज्जन कुमार,मुन्ना दास,अजय साहू,दिलीप सिंह कुशवाहा,विवेक साहू,राजीव सूर्यवंशी, प्रशांत शुक्ला,प्रदीप ठाकुर,विकास पांडे, विकास चौबे,कुमार शिवांश,अभय चौबे, राजाराम चौबे,संजय पांडे,आदर्श कुमार,सुधीर कृष्णा,सोनाली,चंद्रकांत चौबे एवं नगर परिषद क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या ग्रामीण व भक्त जन उपस्थित थे।
