राज्यस्तरीय संत रविदास की 649 वीं जयंती समारोह 22 फरवरी को पटना के मिलर मैदान में, शिवचन्द राम ने दिया निमंत्रण ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली )रविदास चेतना मंच बिहार प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवचन्द राम प्रेस को संबोधित करते हुए पटना के मिलर मैदान मे 22 फरवरी को आयोजित संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती में शामिल होने का निमंत्रण दिया । रविदास चेतना मंच के अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व युवा एवं कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने संत रविदास के अनुयायियों को पटना आने के लिए निमंत्रण दिया।बताते चले कि रविदास चेतना मंच के तत्वाधान में 22 फरवरी को पटना स्थित मिलन मैदान में राज्य स्तरीय संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती समारोह धूम धाम से मनाई जाएगी, जिसमें लाखों की संख्या में सभी जाति धर्म के लोग इस समारोह में भाग लेंगे ।उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास की अनुयाई उस दिन गाजे बाजे के साथ ढोलक मृदंग बजाते हुए आएंगे । समारोह का उद्घाटन बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे । समारोह की तैयारी जोर शोर चल रही है।
