बिहार दलित विकास समिति ने किया शोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर)बिहार दलित विकास समिति के तत्वावधान में एम० डी. भी० एस के सभागार में नवल भक्त की अध्यक्षता में दलित परामर्श केन्द्र की स्थापना, दलितों की समस्या समाधान, अत्याचार निवारण एवं सरकारी योजनायो से लाभ दिलाने, शोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बी.डी० भी एस ,पटना के समन्वयक श्री वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दिया कि दलित परामर्श केन्द्र का मूल उद्देश्य न्यायपूर्ण समाज एवं सरकारी योजनामों से लाभ दिलाना है। इसके लिए समाज उत्थान के प्रति समर्पित व्यक्तियों का टीम गठन करना है, ताकि समाज के उत्थान में उनकी भागीदारी चिन्हित हो सके।
प्रो० विन्देश्वर दास ने कहा कि व्यस्तता भरी जिन्दगी में भी हमें अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना है। उन्होंने बताया कि आरक्षण के बल पर दलित लोग प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि बन जाते हैं किन्तु उन्हें अपने समाज को आगे बढ़ाने की चिन्ता रहती है बल्कि अपने आर्थिक विकास में लग जाते हैं।सर्वसम्मति से दलित परामर्श केन्द्र का कार्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारी देवेन्द्र रजक के निवास स्थल हसनपुर में चलाने का प्रस्ताव पारित किया। कार्यालय, में जनसमस्या का निवारण में निम्नलिखित व्यक्तियो स्वीकृति दी जिसमे प्रो विन्देश्वर दास, देवेन्द्र रजक, पूर्व जिला पार्षद संजय राम, नवल किशोर राम, मोहन पासवान, डॉ मुकेश कुमार राम, शिवप्रसाद राम रीता देवी, खुशबू कुमारी, सुनीता देवी, मंजू देवी प्रसिद्ध समाज सेवी एवं प्रखर पत्रकार उदय कुमार राय शामिल है। रोहित कुमार, सरस्वती कुमारी ने मंच की संचालन की।
