स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक ।

गोरौल नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । गोरौल (वैशाली) स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत साफ-सफाई एवं नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ रखने हेतु, राग रंग कला केन्द्र कदमकुआं पटना के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
नगर पंचायत क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में राग रंग कला केन्द्र के कलाकारों के टीम लीडर वरूण कुमार, सन्नी कुमार, चंदन रसिया, निशा कुमारी, अंचल पाल, संजय कुमार के द्वारा नुक्कड़ नाटक में “गाड़ी वाला आया घर से कचड़ा निकालो” के स्लोगन गाना के माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वच्छता से संबंधित बातें, सुखा एवं गीला कचड़ा के संबंध में, पार्यावरण को ले पेड़ पौधे एवं होल्डिंग टैक्स के प्रति जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता पदाधिकारी सुश्री साक्षी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होने से लोगों के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्त बनाना है और साथ ही साथ स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत साफ-सफाई और अपने शहर नगर पंचायत क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के प्रति सजग करना है।
इस नुक्कड़ नाटक में बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे -बच्चिया मौजूद रहे और उन्होंने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। आज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 और 09 में लगभग 10 जगहों पर आयोजित की गई। जिसमें नगर पंचायत के सफाई जमादार दीपक कुमार, सुपरवाइजर अशोक कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के निर्देशन में बाल संसद प्रधानमंत्री पलक कुमारी एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री अनुष्का कुमारी द्वारा नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी सुश्री साक्षी को कला समेकित निर्मित मुकुट एवं अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!