धार्मिक कार्य हेतु काली पोखर पर स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा ।

धार्मिक कार्य हेतु काली पोखर पर स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा ।

लगभग आधे दर्जन श्रद्धालु जख्मी
प्राथमिक इलाज के बाद सभी रेफर ।

फोटो -1-ताजपुर -घटना स्थल पर जुटे लोगों की भीड़ ।
फोटो -2-ताजपुर -आक्रोशित लोगों ने कार को पोखर में धकेला ।

ताजपुर / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) : – – धार्मिक कार्य हेतु नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या 18 स्थित काली पोखर पर स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं के भीड़ में अनियंत्रित कार घुसा । लगभग आधे दर्जन से अधिक श्रद्धालु जख्मी । घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी श्रद्धालुओं को एम्बुलेंस से रेफरल हॉस्पिटल पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मी को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 बहेलिया टोला में कारीख बाबा का पूजन का धार्मिक उत्सव मनाया जा रहा था । उत्सव के आखिरी दिन सोमवार को श्रद्धालु भगत जी के साथ काली पोखर में स्नान करने को आ रहे थे । उसके बाद चार दिवसीय पूजा के पश्चात समापन होना था । इसी दौरान नशे में धुत कार चालक ने भीड़ में कार को घुसा दिया जिसमें लीलम देवी, गीता देवी, सुदामा देवी, विनोद पंडित, सविता देवी, विभा देवी, बेवी देवी एवं सरिता देवी जख्मी हो गए । कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया । आक्रोशित श्रद्धालुओं ने कार को क्षतिग्रस्त कर पोखर में धकेल दिया । ताजपुर एसएचओ राकेश शर्मा ने बताया कि सभी जखमी श्रद्धालु को समस्तीपुर भेज दिया गया है । कार का चालक फरार है । क्षतिग्रस्त कार को जप्त कर आगे की करवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!