फुलवारीशरीफ के एस०आर० पैलेस में (पांच रोज़ा) तरावीह मुकम्मल
फुलवारी शरीफ – परवेज आलम
फुलवारीशरीफ ईसापुर स्थित एस०आर० में रमजान माह के चांद रात से शुरू हुई कुरान तरावीह (पांच रोज़ा) सोमवार की रात हाफिज मेराज साहब ने तरावीह मुकम्मल की । इस दौरान रमजान की फजीलत बयान की गई। साथ ही देश में अमन-चैन की दुआएं की गई। इस दौरान हाफिज मेराज साहब ने कहा कि रमजान का महीना काफी खास है। इस महीने में नेकियां बरसती है। इस महीने में अधिक से अधिक इबादत, कुरान की तिलावत और तरावीह की नमाज अदा करनी चाहिए। साथ ही मगफिरत की दुआ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरान तरावीह मुकम्मल होने के बाद सूरह तरावीह की नमाज पढ़ना चाहिए। तरावीह सुन्नत है और रमजान में ही कुरान जमीन पर उतारी गयी इस लिये हर मुस्लिम को चाहिये कि ज्यादा शबाब की नियत से तरावीह पढ़े, इस माह में दोजख (नरक) के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और जन्नत की दरवाजे खोल दिये जाते है। इस महिने में एक नेकी का शबाब 70 गुणा बढ़कर मिलता है। रोजा रखने वालों को हर बुराई से दूर रहना चाहिए, सिर्फ भुखे-प्यासे रहने का नाम रोजा नहीं है इस माह में कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे रोजा जाया चला जाए। इसके लिए जरूरी है कि वह अपनी भावनाओं को काबू में रखे। रोजा के दौरान हमको खाने-पीने से तो बचना ही है लेकिन पेट के अलावा हमारे पूरे बदन का रोजा होता है, जैसे हमारी आंख का रोजा, जुबान का रोजा, कान का रोजा, हाथ का रोजा इन सभी बातों पर ध्यान देना चाहिए। खत्म तरावीह के बाद हाफिज साहब ने अमन चैन, भाईचारगी के लिये दुआ की। तरावीह के दुआ के बाद तीन रेकात वितिर नमाज अदा की गयी उसके बाद कोई पानी, कोई तेल. कोई ताबिज तो कोई अपने आप को हाफिज साहब से फुकाने के लिये लाईन में खड़ा दिखा।
