संगठन सृजन अभियान के तहत महुआ पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरी जोश, जिला से लेकर प्रखंड तक पार्टी के नए संगठन सृजन का दिया संकेत
महुआ। रेणु सिंह
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक मंगलवार की देर शाम महुआ पहुंची। जहां पर उन्होंने संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरे। इस दौरान उन्होंने जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन के नए सृजन में बदलाव का भी संकेत भी दिया। इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की और उनसे मसवरा भी लिए।
यहां पंचमुखी चौक कोल्ड स्टोर के सामने एक सभा भवन में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने कहा कि देश परिवर्तन जा रहा है और इसके लिए विकल्प कांग्रेस हीं है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता रीढ़ होते हैं। पार्टी मजबूत हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर काम करना होगा। बताया कि इस संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस को नई शक्ति, नई ऊर्जा और नई दृढ़ता देने के लिए यह संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। बीते 17 फरवरी से शुरू हुई यह अभियान आगामी 01 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद राय और संचालन संजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक विनोद कुमार सिंह, मंडल पर्यवेक्षक कमलेश कुमार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अक्षय शुक्ला, राकेश चौहान, मंसूर आलम, ब्रजकिशोर कुशवाहा, सन्नी कुमार, भोला यादव, रामदयाल सहनी, सिद्धांत कुमार, अनिल कुमार, रविंद्र यादव, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

