संत रविदास जयंती समारोह कि सफलता को लेकर आयोजकों का दौरा

संत रविदास जयंती समारोह कि सफलता को लेकर आयोजकों का दौरा
महुआ। रेणु सिंह
रविदास अधिकार मंच के द्वारा संत रविदास की जयंती समारोह आगामी 28 फरवरी को रविंद्र भवन पटना में मनाया जाएगा। इसकी तैयारी और सफलता को लेकर मंच के सदस्यों का मंगलवार को महुआ के विभिन्न गांवों का दौरा हुआ। इस दौरान समारोह में चलने के लिए रविदास समाज के लोगों से अपील की गई।
महुआ के गांव का दौरा करने के बाद बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेंद्र दास ने यहां बताया कि संत रविदास की 649वां जयंती समारोह श्रद्धा और भक्ति पूर्वक पटना के रविंद्र भवन में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्चना रविदास और संजय कुमार मंडल होंगे। श्री दास ने महुआ के मिर्जानगर, ओस्ती, हरपुर, परसोनिया, माधोपुर, महुआ, कढनिया, चकदादो, हरपुर गंगाराम, लक्ष्मीनारायणपुर, भदवास, शाहपुर चकूमर सहित विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इस समारोह में महुआ से एक हजार लोग पटना जाएंगे। कार्यक्रम में जाने के लिए लोगों में उत्सुकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!