चार वर्षीय राहिल अकरम कादरी का पहला रोज़ा, परिवार में खुशी की लहर
परवेज आलम फुलवारी शरीफ।
फ़ज़ाइल हुसैन कादरी के छोटे पोते राहिल अकरम कादरी ने मात्र चार वर्ष की आयु में अपना पहला रोज़ा रखकर परिवार को खुशी और गर्व का अवसर प्रदान किया।
राहिल के पिता नासिर हुसैन कादरी के अनुसार, राहिल कादरी रमज़ान के पहले दिन से ही रोज़ा रखने की ज़िद कर रहे थे और अपनी कम उम्र के बावजूद उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा रोज़ा रखा।
इस खुशी के अवसर पर उनके नाना सब्तीन अशरफ़ी ने राहिल को ढेरों दुआएँ दीं। परिवार के अन्य सदस्यों — फूफा, फूफी, चाचा और चाची सहित सभी परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए नन्हे रोज़ेदार को मुबारकबाद दी। बाद में राहिल अकरम कादरी ने अपनी नानी के घर परिवार के साथ मिलकर इफ़्तार किया।

