खेल प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागी को डीएम ने नवाजा।
महनार वैशाली। महनार महोत्सव 2026 को दिलचस्प व दर्शकों आकृषित करने के उद्देश्य से महनार एसडीओ नीरज सिन्हा एसडीपीओ प्रवीण कुमार काफी मेहनत करने में मशरूफ है कभी मैराथन दौड़ तो कभी एथलेटिक्स प्रतियोगिता करा कर न सिर्फ स्कूली बच्चों बल्कि युवाओं में खेल के पति रुचि बढ़ाने में लगे हैं आज प्रखंड कार्यालय महनार के परिसर में जिला प्रशासन ,वैशाली के सौजन्य से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 100 मीटर स्प्रिंट,200 मीटर, 400 मीटर रिले दौड़ तथा लंबी कूद रही जिसमें महनार अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं युवाओं द्वारा बढ चढकर हिस्सा लिया गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 8:30 बजे सभी इच्छुक प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन एवं स्क्रीनिंग से की गई। स्क्रीनिंग के पश्चात अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा युवाओं को फाइनल राउंड के लिए चुना गया । साथ ही छोटे बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया।इस कार्य के सफल संचालन में अनुमंडल पदाधिकारी महनार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महनार, स्थानीय विद्यालयों के शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक ,नगर परिषद महनार के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों , प्रखंड महनार के पदाधिकारियों तथा सुरक्षाकर्मियों का योगदान सराहनीय है । संध्या पहर में जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह का स्थल पर आगमन हुआ तथा उनके समक्ष 50 मीटर फाइनल दौड़ तथा 400 मीटर रिले दौड़़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिन में अव्वल आने वाले प्रतिभागी को डीएम वैशाली, के हाथों प्रतिभागियों नेहा सिंह, प्रगति सिंह एवं अन्य को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा और एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने जिला कलेक्टर वर्षा सिंह को गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

