एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ शुभ उद्घाटन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत पौड़मल शाह मोहम्मद हुसेनीपुर ग्राम के काली स्थान, राजपूत टोला में भारतीय स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र का शुभ उद्घाटन हुआ ।शुभ उद्घाटन स्वयंसेवी संस्था संजीवनी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राकेश आनंद, गौरव कुमार सिंह एवं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से की ।इस मौके पर रजनीश कुमार सिंह संस्थान के निदेशक व व्यवस्थापक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी ।इससे इस क्षेत्र के आने वाले सभी गांव के किसान, मजदूर एवं अन्य लोगों को बैंकों की सुविधा घर बैठे मिल सकेगी। इस बैंक के द्वारा ग्राहकों को मिलने वाली सभी बैंकों की लेनदेन, बीमा एवं ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।उद्घाटन से पूर्व आचार्य द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई ,तत्पश्चात शाखा प्रबंधक द्वारा फीता काट करके ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया विजय कुमार उर्फ मिंटू राय, पूर्व मुखिया विजय राय ,पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर राय के अलावे रितेश कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह ,कामेश्वर प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, बालेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह ,ए बी सिंह, रामनरेश सिंह, रणजीत सिंह, रणधीर सिंह पंकज कुमार सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे। ग्राहक सेवा केंद्र के उद्घाटन होने से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब स्टेट बैंक के कार्यों के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।


