एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान की शुरुआत

एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान की शुरुआत

वैशाली, बिहार: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के दिशा निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग वैशाली के द्वारा 24 फरवरी से 12 मार्च तक वैशाली जिले के विभिन्न स्थान पर लगने वाले स्वास्थ्य कैंप हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन वैशाली डॉक्टर एसएन प्रसाद के द्वारा रवाना किया गया।

सिविल सर्जन वैशाली ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के प्रथम 95 लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। ताकि अधिक से अधिक लोगों की एचआईवी जांच सुनिश्चित की जा सके और संक्रमित व्यक्तियों का समय पर पहचान कर उन्हें उपचार की व्यवस्था से जोड़ा जा सके।

स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह टीआई वैशाली के परियोजना निदेशक डॉ सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि 24 फरवरी से 12 मार्च तक वैशाली जिले में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि प्रवासी मजदूर एवं उनके परिवार का स्क्रीनिंग किया जा सके एवं उन्हें स्वास्थ्य का लाभ दिलाया जा सके।

इस अवसर पर सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर गुड़िया कुमारी, ए आर टी केंद्र के अर्पणा कुमारी, टीआईं वैशाली के कार्यक्रम प्रबंधक बिट्टू कुमार, आउटरीच वर्कर बेबी कुमारी, संजू देवी, पियर एजुकेटर शीला देवी, कौशल्या देवी, मिथिलेश पटेल समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!