अंसार नगर डोगरा के मदरसा तेगीया, गरीब नवाज मे इफ्तार पार्टी का आयोजन.
संवाददाता मोहम्मद आफताब आलम उर्फ़ डब्लू की रिपोर्ट.
अफ्तार पार्टी का आयोजन, व्यवस्थापक मास्टर ज़्याउल हक़ के देख रेख मे सम्पन्न हुआ
महुआ वैशाली, अफ्तार पार्टी के अवशर पर हाफिज नूरऐन ने,जानकारी देते हुए बताया की रोजा धार्मिक और वैज्ञानिक,दोनों कारणों से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रोजा रखने से, आत्मशुद्धि के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।
मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी ने बताया, रोजा शरीर की आंतरिक सफाई करता है,और कई बीमारियों से बचाव में सहायक होता है।
वैशाली जिले के महुआ प्रखंड स्थित अंसार नगर डोगरा स्थित मदरसा गरीब नवाज में एक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। निर्धारित समय पर अजान के बाद सभी ने सामूहिक रूप से रोजा खोला। इफ्तार के उपरांत देश में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सौहार्द के लिए दुआ की गई। इस आयोजन में आपसी मेल-मिलाप और सद्भाव का माहौल देखा गया।
समाजसेवी ठीकदार सदरे आलम और इंजीनियर नौशाद आलम, महुआ फैशन कपड़े की दुकान के
व्यवस्थापक ने,बताया कि रोजेदार को दो खास खुशियां मिलती हैं: एक इफ्तार के समय और दूसरी अपने रब की इबादत करते समय। उन्होंने रोजे को मालिक का दिया हुआ तोहफा बताया। सदरे आलम ने कहा कि रोजा इफ्तार आपसी मेल-मिलाप और मोहब्बत का संदेश भी देता है।
इस अवसर पर डॉक्टर सादाब आलम, इंजिनियर नौशाद आलम, ठीकदार सदरे आलम, अधिवक्ता एजाज आलम, इक़रा प्रेस के संस्थापक व हाफिज नूर ऐन, ज़ाकिर हुसैन उर्फ़ लट्टू, मोहम्मद फिरोज, दिल्ली रिटर्न,मोहम्मद आफताब आलम उर्फ़ डब्लू, मोहम्मद एकरामूल,मोहम्मद इश्तेयाक, मोहम्मद नसीम रब्बानी सहित सैंकड़ों अन्य लोग उपस्थित रहे।



