आर आर मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत अंतर्गत परई चैनपुर ग्राम में अवस्थित आर आर मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार का होना अति आवश्यक है।समाज के सृजन के लिए संस्कार युक्त शिक्षा बहुत ही उपयोगी है।आगत अतिथियों का विद्यालय के निदेशक व पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर ने अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया ।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित अभिभावको एवं गण्यमान व्यक्तियों ने ताली बजा बजाकर सराहना की। इस अवसर पर राजापाकर विधायक महेंद्र राम,महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार एवं लोकप्रिय नेत्री डॉ आसमा प्रवीण,महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती,उपसभापति रोमी यादव समाजसेवी राजेश कुमार सिंह,जाने-माने दंत चिकित्सक डॉ एम के रंजन, डॉक्टर अजय कुमार सिंह, आर के डेयरी के संचालक रणधीर कुमार सिंह ,समाजसेवी जगन्नाथ चौधरी, लक्ष्य इंटरनेशनल के निर्देशक राम प्रवेश राय, विष्णु देव राय सहित बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।
