बिहार में रोजगार का सृजन करना है सरकार का लक्ष्य: मंत्री संजय सिंह ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) बिहार सरकार के युवा कौशल विकास योजना के तहत एकदिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मिला का आयोजन महुआ के गांधी मैदान में किया गया था। इसका बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री संजय सिंह ने कहा कि बिहार में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए तथा पलायन जैसे अभिशाप को खत्म करने के लिए उद्योग धंधे को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ।जिससे हमारे पढ़े-लिखे नौजवान को काम मिल सके। इसी कड़ी में महुआ के गांधी मैदान में एक दिवसीय रोजगार मेला सह स्वरोजगार मार्गदर्शन की का आयोजन किया गया है। महुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो मुझ पर जो कर्ज दिया है, उसे उतारने के लिए मैं पूरे तत्परता पूर्वक काम करूंगा। आने वाले समय में निश्चित तौर पर लोगों को मेरे कार्य दिखने लगेंगे और सरकार की जो योजनाएं है, धरातल पर दिखने लगेगी। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, अंचलाधिकारी मणि कुमार वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल, लोजपा नेता अवधेश सिंह ,श्रीकांत पासवान,केशव डेयरी के संचालक श्रवण कुमार यादव सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे ।इस मौके पर विकलांग जनों को ट्राई मोटरसाइकिल भी वितरित किए गए ।लगभग 25 कंपनियों द्वारा लगाए गए रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवा , युवतियों ने भाग लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया, तथा रोजगार के अवसर तलाश में का प्रयास किया।
