अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकफतेहगंज में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई।अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार ने की।
बैठक का मुख्य विषय “परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी “था। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार ने कहा की परीक्षा अवधि के दौरान बच्चों को शैक्षणिक एवं भावनात्मक सहयोग प्रदान करने हेतु अभिभावकों को सजग रहना चाहिए, उन्हें अपने बच्चों के स्वास्थ्य पोषण तथा स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। शिक्षक अफरोज आलम अंसारी ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए अभिभावकों से आग्रह किया । शिक्षक कुंदन कुमार ने अभिभावकों से अपने बच्चों को गृह कार्य पूरा करवाने का आग्रह किया। मौके पर पोषक क्षेत्र के अभिभावक अमृता कुमारी, रेखा देवी, राजनंदनी देवी, बेबी कुमारी, पूजा देवी ,रूपम देवी, मंजू देवी आदि एवं शिक्षिका प्रियंका कुमारी ,बसंती कुमारी शिक्षक विवेक राज अरुण ,शिवनाथ ठाकुर एवं शिवचंद्र उपस्थित थे।
