रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा होली के पावन अवसर पर KL7 होटल एंड बैंक्वेट, राजा घाट, गाय घाट, पटना सिटी मेंरंगोत्सव” होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा होली के पावन अवसर पर
KL7 होटल एंड बैंक्वेट, राजा घाट, गाय घाट, पटना सिटी में
रंगोत्सव” होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

पटना सिटी:रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा होली के पावन अवसर रंगोत्सव” होली मिलन समारोह का आयोजन किया
कार्यक्रम का आयोजन रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा KL7 होटल एंड बैंक्वेट, राजा घाट, गाय घाट, पटना सिटी में संपन्न हुआ।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना को सुदृढ़ करना था। समारोह में क्लब के सभी सदस्यों, आमंत्रित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रंग-बिरंगे गुलाल, पारंपरिक फाग गीतों एवं उल्लासपूर्ण वातावरण ने पूरे परिसर को होली के रंगों से सराबोर कर दिया। उपस्थित रोटरी के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा सामाजिक एकता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं कार्यक्रम में सम्मिलित पटना साहिब के नए विधायक माननीय श्री रतनेश कुमार जी एवं पटना के विभिन्न संस्थाओं अध्यक्ष एवं सचिव, पटना के विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनकी मधुर धुनों पर उपस्थित अतिथि झूम उठे। आयोजन में क्लब के पदाधिकारियों — अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक पैट्रिक, परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन त्रिभुवन कुमार, परियोजना सह-अध्यक्ष रोटेरियन सुमित चंद्रवंशी, कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन गोविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मधुबाला पाल एवं सचिव रोटेरियन ओम प्रकाश एवं रोटरी पटना सिटी सम्राट के सभी सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
समारोह के उपरांत सभी अतिथियों के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था भी की गई।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, पारस्परिक सौहार्द एवं सेवा की भावना का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!