महुआ में कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री ने जमकर खेली होली
होली मिलन समारोह में लोगों ने खूब लिया फगुआ गीतों का आनंद, होली की फाग पर युवाओं ने लगाए ठुमके
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को महुआ के विष्णु चौक स्थित पैलेस पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान उपस्थित लोगों ने फगुआ गीतों का आनंद लिया और ठुमके भी लगाए। होली मिलन समारोह में लोगों की काफी भीड़ हुई। समझ में लोगों ने मंत्री के साथ होली खेली और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एकता और अपनत्व का संदेश दिया।
पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह जैसे ही कार्यक्रम स्थल पहुंचे। लोगों की भीड़ उन्हें घेर लिया और जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। गाड़ी से मंत्री को उतरते ही लोगों ने गले मिलना शुरू किया। इस बीच मंत्री ने लोगों को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें रंगों का त्योहार होली की बधाई दी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि रंगों का त्योहार होली भाईचारा प्रेम सहिष्णुता का प्रतीक है और यह एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है। समझ में एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता के अलावा आम लोग उपस्थित थे। इस मौके पर कामेश्वर सिंह, फूड्डू, बंटी मिश्रा, चंदन कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, सभापति नवीन चंद्र भारती, सनोज पासवान, उपसभापति रोमी यादव, मुकेश सिंह, पारसमणी, सोनू, विकी, सत्येंद्र सिंह, रिंकू शर्मा, अरविंद सिंह, डॉ राधे बाबू सिंह, डॉ विभा, रंधीर कुमार, प्रमोद कुशवाहा, मोहन सिंह आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां पर जोड़ी मोदी नीतीश जी के हिट हो गइल, नीक लागे मरद भोजपुरिया आदि गीतों पर कार्यकर्ताओं ने खूब ठुमके लगाए।
