बच्चों के एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए मंत्री
महुआ। रेणु सिंह
स्कूल में बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नाटक पेश किए गए। जिसे देखकर पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह अभिभूत हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुदूर इलाके के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें तरासते की जरूरत है। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री श्री सिंह के साथ राजापाकर विधायक महेंद्र राम, सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, जगन्नाथ चौधरी, स्कूल के निदेशक अजय भूषण दिवाकर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का आयोजन महुआ के चकमाजाहिद परई स्थित आरआर मेमोरियल स्कूल पर निदेशक अजय भूषण दिवाकर के अध्यक्षता में किया गया। यहां पर बच्चों की प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया और तालियां बटोरी। बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। उनके नृत्य पर तो लोग झूम उठे। वहीं सामाजिक सरोकारों से संबंधित नाटक देख लोग भाव विभोर हुए। इस मौके पर समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राजेश रंजन, तेज प्रताप यादव, सुमन कुमार, रामप्रवेश राय आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
