शाहमियां रोहुआ पंचायत में बाल संरक्षण समिति का गठन, बच्चों के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

शाहमियां रोहुआ पंचायत में बाल संरक्षण समिति का गठन, बच्चों के अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प


वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड के शाहमियां रोहुआ ग्राम पंचायत में बाल अधिकारों के संरक्षण और बच्चों के कल्याण हेतु आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति (GPLCPC) का विधिवत गठन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जस्ट ट्रस्ट फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया ने आसिफ जावेद उर्फ़ निराले की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।
इस दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के निदेशक और स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव डॉक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि समिति गठन का प्राथमिक उद्देश्य गाँव में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल तस्करी जैसी कुरीतियों को रोकना हैं।
बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत गठित इस समिति में मुखिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि और दो बाल प्रतिनिधि (एक लड़का और एक लड़की) शामिल हैं।
कार्यक्रम में चर्चा के बीच अधिकार मित्र संतोष कुमार ने कहा की समिति द्वारा गाँव में देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ना समिति की प्राथमिकता होगी।वहीं स्कूल से ड्रॉप- आउट बच्चों की पहचान कर उन्हें फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके नामांकन पर भी समिति कार्य करेगी।विधिक सेवक चंद्रशेखर कुमार ने बाल अधिकारों और इसकी सुरक्षा से संदर्भित विषय पर लोगों को विस्तृत जानकारी दी। बैठक में आंगनवाड़ी सेविका अजमत सुल्ताना,वार्ड सदस्या प्रमिला देवी,आशा कार्यकर्त्ता प्रमिला देवी, मनोज पासवान सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!