समारोह आयोजित कर विधायक को किया सम्मानित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत सिंघिया दक्षिण स्थित महंत रामचंद्र शरण आजाद पुस्तकालय भवन के प्रांगण में विभूतिपुर विधायक अजय कुमार के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता प्रो. राम बहादुर सिंह एवं संचालन प्रो. लड्डू लाल वर्मा ने की। कार्यक्रम का आरंभ आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत गान नेहा कुमारी एवं स्वागत भाषण पुस्तकालय सचिव शंकर महतो ने की। अभिनंदन पत्र का वाचन अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक कमल महतो ने किया। समारोह के माध्यम से पुस्तकालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामनंदन प्रसाद सिंह के द्वारा स्थानीय विधायक अजय कुमार को अभिनंदन पत्र,शाल,माला,पाग आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। वही सुलेखा कुमारी ने भी विधायक को बुक भेंट की। समारोह को विद्वान वक्ताओं संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार के कार्यों को सराहना किया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
