हृदयगति रुकने से अवकाश प्राप्त चौकीदार लालदेव पासवान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

हृदयगति रुकने से अवकाश प्राप्त चौकीदार लालदेव पासवान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।
रिपोर्ट:- सुधीर मालाकार
महुआ (वैशाली) – थाना क्षेत्र के समसपुरा ग्राम निवासी अवकाश प्राप्त चौकीदार लालदेव पासवान का सोमवार को अचानक हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालदेव पासवान पूर्व में चौकीदार पद पर कार्यरत थे और सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। वे पासवान समुदाय के सरदार के रूप में सम्मानित स्थान रखते थे। लगभग दो सप्ताह पूर्व उनका एक बीमारी के कारण शल्य चिकित्सा हुआ था। समुचित उपचार के बाद वे स्वस्थ हो गए थे और सामान्य दिनचर्या में लौट आए थे।
बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर वे पेंशन की राशि लेने महुआ स्थित बैंक गए थे। इसी दौरान अचानक उनका रक्तचाप बढ़ गया और तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उनकी हृदयगति रुक गई, जिससे उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
इस दुखद घटना पर समाजसेवी सुधीर कुमार मालाकार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “लालदेव पासवान एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने अपने सेवा काल में पूरी निष्ठा से दायित्वों का निर्वहन किया। समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।”
शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व चौकीदार लक्ष्मण पासवान, पूर्व मुखिया श्याम बाबू पासवान, शिविल पासवान, कृष्णमोहन पासवान, संतलाल पासवान, संजय पासवान, अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!