दिवंगत सत्येंद्र सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर मंत्री संजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के हरपुर बेलवा ग्राम में दिवंगत सत्येंद्र सिंह उर्फ लालू सिंह की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने समारोह में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में मंत्री संजय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सत्येंद्र सिंह एक सामाजिक एवं कुशल किसान थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज की भलाई और गांव के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व विरले होते हैं, जिनकी कमी समाज को हमेशा खलती है। मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दिवंगत की स्मृतियां और उनके आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
पुण्यतिथि समारोह में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जेपी सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह, अधिवक्ता जयप्रकाश उर्फ मोहन सिंह, अधिवक्ता चिक्कू सिंह, राजीव कुमार सिंह, सुबोध कुमार शर्मा, विश्वजीत कुमार, विकास कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
समारोह के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूरे वातावरण में श्रद्धा और भावुकता का माहौल व्याप्त रहा।

