भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व शाखा सचिव का निधन,दी श्रद्धांजलि
विभूतिपुर/समस्तीपुर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल विभूतिपुर चकहबीब शाखा के पूर्व शाखा सचिव जंग बहादुर महतो का निधन लंबी बीमारी के कारण 1 मार्च 2026 को उनके निवास स्थान पर हो गया। वह 20 वर्षों से कम्युनिस्ट पार्टी के शाखा सचिव एवं अंचल परिषद सदस्य के रूप में पार्टी के साथ जुड़े रहे।गरीब शोषित पीड़ित की आवाज बनकर सामंती जुल्म के खिलाफ संघर्ष करते हुए पार्टी की सदस्यता को बनाए रखते हुए अपनी जीवन यात्रा पूर्ण की। उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षती हुई जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है। उन्हें पार्टी के द्वारा उनके सम्मान में झंडा अर्पित कर सम्मान दिया गया और उनके प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।मौके पर राज्य परिषद सदस्य गजेंद्र प्रसाद चौधरी, अंचल सचिव विनोद कुमार विनय, सहायक अंचल सचिव रमाकांत मिश्र, गंगौली मंदा के शाखा सचिव राम उचित महतो, रामचंद्र ठाकुर, शंभू प्रसाद सिंह, देवेंद्र मिश्र,सुनील महतो, महेंद्र पासवान, महेंद्र महतो, सूरज कुमार, सुनील कुमार के अलावे दर्जनों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। वे अपने पीछे पत्नी गीता देवी, पुत्र कृष्ण मुरारी महतो, भागीरथ महतो, चंदन कुमार महतो एवं तीन पुत्री राजलक्ष्मी देवी, महालक्ष्मी देवी एवं मीना देवी है। वह पार्टी के सदस्य के रूप में 40 वर्षों तक सदस्य बने रहे।
