द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए मुखिया मनोज कुमार
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर सकड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार राय का द्वितीय पुण्यतिथि मनाया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलकमल, समाज सेवी रामप्रवेश राय, रौशन कुमार, निशा कुमारी, विजय कुमार, नंदू यादव, जितेंद्र यादव, शिवम आदि ने पूर्व मुखिया मनोज कुमार यादव के फोटो पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। वहीं वक्ताओं ने मनोज राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर दर्जनों लोगों को उपस्थित थे।
