बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार गंभीर
महुआ। रेणु सिंह
बाइक और कार के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थिति भयावह हो गया। जिसे प्रबुद्ध लोगों के पहल पर शांत हुआ।
यह घटना सोमवार की दोपहर महुआ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत हुसेनीपुर ब्रह्म स्थान के पास घटी। उक्त पंचायत के लक्ष्मीनारायणपुर में नानी के यहां से सराय डुमरी घर लौट रहे बाइक सवार को सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर इतना भयावह हुई की बाइक सवार का दाहिना पैर दो भाग में बट गया। घटना के बाद कार सवार को बस्ती के लोगों ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। वहीं सूचना पर तिसीऔता थाने की पुलिस पहुंची।
