वैशाली क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन
वैशाली: वैशाली क्लब के तत्वावधान में हाजीपुर के निजी विवाह भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्रीमती रमा निषाद जी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का पर्व हम सभी को सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारा के साथ मनाना है। उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों को होली की बधाई दी।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष विजय लाला ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वैशाली क्लब के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह समाज को समरसता का संदेश देता है।
कार्यक्रम में वैशाली क्लब के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने सभी से आग्रह किया कि हम सभी होली का पर्व भाईचारा के साथ मनाएं तथा एक दूसरे का सम्मान करें।
कार्यक्रम में वैशाली क्लब एवं रोशनी क्लब के पदाधिकारी द्वारा एक से बढ़कर एक संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर लोग झूमे तथा भरपूर आनंद उठा।
इस अवसर पर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुधीर कुमार मिश्रा, डॉ आनंद प्रकाश, डॉ साक्षी, क्लब के अध्यक्ष विजय लाला, सचिव सुधीर कुमार शुक्ला, डॉ प्रभात कुमार, डॉ रवि प्रकाश, डॉ एस के मंडल, डॉक्टर रंजन, डॉक्टर ज्योति, डॉक्टर नितेश शुक्ला, कृति प्रकाश, तारकेश्वर गुप्ता, संजीव कुमार, नंदकुमार, मनोज वर्मा, डॉ मनोज कुमार, स्माइल इंडिया फाउंडेशन के प्रवीण कुमार, वर्षा कुमारी समेत वैशाली क्लब के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों उपस्थित थे।



